26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: राजस्थान युवा मंच के फागोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां

-बड़ी संख्या में राजस्थान मूल के लोग हुए एकत्र, तलवार के साथ घूमर ने जमाया आकर्षण
less than 1 minute read
Google source verification
Fag Mahotsav in Ahmedaabd

अहमदाबाद में आयोजित फाग महोत्सव में तलवारबाजी की प्रस्तुति देती महिलाएं एवं किशोरियां।

Ahmedabad. राजस्थान युवा मंच की ओर से हाल ही में फाग महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

मंच के संयोजक भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि मंच की ओर से पिछले 20 वर्षों से समाज के विविध वर्गों, समाज के विकास और संस्कृति के जतन के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में अपनी जन्मभूमि राजस्थान से दूर अहमदाबाद में आकर बसे लोगों को उनके पारंपरिक होली के त्योहार को राजस्थानी तरीके से और राजस्थानी सांस्कृतिक के अनुरूप मनाने के उद्देश्य से फाग महोत्सव किया गया। इसमें राजस्थान से आए कलाकारों ने फाल्गुन के विविध गीतों से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में अहमदाबाद की तत्कालीन महापौर प्रतिभा जैन, महामंडलेश्वर सुधाकर पुरी महाराज, भाजपा के अन्य भाषा-भाषी प्रकोष्ठ गुजरात के संयोजक अतुल मिश्रा, सिविल डिफेंस गुजरात के चीफ बाबूभाई, राजस्थानी समाज के अग्रणी गोपीराम गुप्ता, राजस्थान सेवा समिति के ट्रस्टी अशोक बाफना, राजपूत समाज अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़, उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, हिंदी भाषी महासंघ अध्यक्ष महादेव झा, भाजपा गुजरात के प्रदेश कारोबारी सदस्य नरेंद्र पुरोहित, मारवाड़ी मंच के राजेंद्र जांगिड़, करणी सेना उपाध्यक्ष नरपतसिंह राठौड़ सहित कई अग्रणी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं ने दिखाई तलवारबाजी

इस दौरान मंच की सदस्य कल्पनाबा सिसोदिया और उनकी टीम ने तलवार रास और तलवार घूमर की प्रस्तुति दी। इनकी प्रस्तुति देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।