
संभाग में दतिया में हो रहे ज्यादा विकास कार्य : डॉ मिश्रा,Ahmedabad: अहमदाबाद कैंटोन्मेंट देश में सबसे स्वच्छ, पहले स्वच्छतम मेगा सिटी का पुरस्कार भी
अहमदाबाद. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अहमदाबाद को देश के सबसे स्वच्छ कैन्टोनमेंट का खिताब मिला है। इस कैटगरी में बोर्ड की कैटगरी में अहमदाबाद को देश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
स्वच्छ जिले में सूरत पहला
स्वच्छ जिले पर गौर करें तो सूरत को देश में पहला स्थान मिला है वहीं अहमदाबाद 8वें और वडोदरा जिला 14वें पायदान पर है। एक से 10 लाख की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में गांधीनगर को छठे और भावनगर 19वें स्थान पर है।
उधर देश का एकमात्र हेरिटेज शहर अहमदाबाद को पहले स्वच्छतम मेगा सिटी का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ अमृत महोत्सव 2021 के तहत केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अहमदाबाद शहर को पहले क्लीनेस्ट मेगा सिटी का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर महापौर किरीट परमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अहमदाबाद महानगरपालिका के मुताबिक देश में 40 लाख से ज्यादा की आबादी वाले संवर्ग में अहमदाबाद को स्वच्छतम शहर का स्थान मिला है। उधर कचरा मुक्त अहमदाबाद शहर के लिए 3 स्टार रैंकिंग सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
Published on:
20 Nov 2021 10:43 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
