7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार बनी आग का गोला, चालक सहित चार का बचाव

Ahmedabad, Car, catches fire, maninagar, family save, Ahmedabad city news -मणिनगर रेलवे फाटक के पास की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
कार बनी आग का गोला, चालक सहित चार का बचाव

कार बनी आग का गोला, चालक सहित चार का बचाव

अहमदाबाद. शहर में एक कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि उसका चालक और उसमें सवार तीन अन्य व्यक्ति सहित कुल चार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।
ये घटना शहर के मणिनगर इलाके में मणिनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार सुबह के समय हुई। यहां से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। यह देख पास से गुजरने वाले वाहन चालकों ने और अन्य लोगों ने कार के चालक का ध्यान दिलाया। जिससे कार चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोग तत्काल बाहर निकल गए। इस दौरान आसपास के व्यापारियों ने अहमदाबाद शहर फायरब्रिगेड को फोन कर दिया, जिससे मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक कार में काफी नुकसान हो चुका था। अच्छी बात यह रही कि कार सवार पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। यह परिवार मूलरूप से साबरकांठा जिले का रहने वाला है। ये सभी उनके परिवार में सामाजिक कार्यक्रम है, जिसके चलते खरीदी के लिए कार से मणिनगर आए थे।