4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News नए ट्रैफिक नियमों का अमल शुरू, कई जगह पुलिसकर्मियों से वाहन चालकों की कहासुनी

Ahmedabad city, New traffic rules, Special drive, helmet, seat belt, HSRP अहमदाबाद शहर सहित ज्यादातर शहरों में दो दिन विशेष अभियान छेडऩे के निर्देश  

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad News नए ट्रैफिक नियमों का अमल शुरू, कई जगह पुलिसकर्मियों से वाहन चालकों की कहासुनी

Ahmedabad News नए ट्रैफिक नियमों का अमल शुरू, कई जगह पुलिसकर्मियों से वाहन चालकों की कहासुनी

गांधीनगर/अहमदाबाद. अहमदाबाद शहर सहित राज्यभर में शुक्रवार से नए ट्रैफिक नियमों की पालना शुरू हो गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से न सिर्फ अहमदाबाद शहर बल्कि वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर में पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वालों के विरुद्ध दो दिन विशेष अभियान छेडऩे को कहा है।
इसके तहत न सिर्फ शुक्रवार बल्कि शनिवार को भी अहमदाबाद शहर सहित वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी डीजीपी की ओर से तलब की गई है।
नए ट्रैफिक नियमों का अमल शुक्रवार को ज्यादातर लोग अहमदाबाद शहर में करते दिखाई दिए। कुछ लोग ऐसे भी थे जो बिना हेलमेट के वाहन लेकर निकले थे। ऐसे में उन्हें रोककर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की ओर से उनसे अर्थदंड वसूला गया। कई वाहन चालकों को शुक्रवार से लागू हुए नियमों की जानकारी नहीं थी, ऐसे में वे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ कहासुनी करते दिखाई दिए। ऐसी ही एक घटना अहमदाबाद शहर के गुजरात यूनिवर्सिटी इलाके में देखने को मिली। इसमें एक युवती को हेलमेट के बिना दुपहिया वाहन चलाने पर रोककर पांच सौ रुपए दंड भरने को कहा तो वह पुलिस कर्मचारियों से उलझ गई। काफी कहासुनी की। एक घंटे तक युवती के हंगामा मचाने के बाद आखिरकार उसने दंड भरा।
अभी भी शहर में ज्यादातर लोग छुट्टी के माहौल में दिखाई दिए। इसके चलते शहर के ज्यादातर चौराहों पर खास भीड़भाड़ नहीं थी। लेकिन जो वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए नजर आ रहे थे। उनसे पुलिस कर्मचारियों ने दंड वसूला।