3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News आशीष भाटिया को अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का प्रभार

Ahmedabad city, police, commissioner, Ashish bhatia, A K Singh, NSG, Gujarat Goverment, incharge, एनएसजी के डीजी बनाए गए हैं ए.के.सिंह  

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad News आशीष भाटिया को अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का प्रभार

Ahmedabad News आशीष भाटिया को अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का प्रभार

अहमदाबाद. गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त पद का प्रभार सीआईडी क्राइम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया को सौंपा गया है।
अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त ए.के.सिंह को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। सिंह को गुजरात सरकार ने धनतेरस के दिन 25 अक्टूबर प्रतिनिुयक्ति पर केन्द्र में जाने की मंजूरी दे दी। उनकी जगह सीआईडी क्राइम के डीजी आशीष भाटिया को अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
१९८५ बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष भाटिया अहमदाबाद से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। उनका नाम अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त पद पर भी सबसे आगे चल रहा है। शांत एवं सरल स्वभाव के आशीष भाटिया इससे पहले भी अहमदाबाद शहर में डीसीपी और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। क्राइम अन्वेषण के क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। क्राइम अन्वेषण के क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं।

Story Loader