1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: देशी तमंचा, सात कारतूस जब्त्, 5 आरोपी गिरफ्तार

-शहर के घाटलोडिया इलाके में सेंधमार चोरी में लिप्तता पर पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad

Ahmedabad. शहर की घाटलोडिया पुलिस ने एक देशी तमंचा और सात कारतूस जब्त करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पूछताछ में एक सेंधमार चोरी की गुत्थी भी सुलझी है। आरोपियों के पास से सोने व चांदी के आभूषण, चोरी में उपयोग में लिए जाने वाले कटर सहित 6 लाख से ज्यादा का मुद्दामाल बरामद किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों में मूलरूप से म.प्र. के दतिया जिले के गुमानपुरा गांव हाल चाणक्यपुरी निवासी देव उर्फ छोटू परिहार (26), मूलरूप से म.प्र.के भिण्ड जिले की गोहद तहसील के माधवगढ़ हाल गांधीनगर कलोल निवासी अजय उर्फ कांचो परिहार (19), मूलरूप से भिण्ड जिले की मेंहगांव तहसील के लाडमपुरा गांव हाल गांधीनगर कलोल निवासी विदेश उर्फ छोटू महोविया (19), मूलरूप से म.प्र.के ग्वालियर जिले की मुरार तहसील के खेडा गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू कुशवाह (23), एवं मुरार तहसील के डोंगरपुरताल गांव निवासी माधव सिंह परिहार (37) शामिल हैं।

13 सितंबर की चोरी सुलझी

आरोप है कि इन पांचों आरोपियों ने 13 सितंबर की रात के समय घाटलोडिया थाना क्षेत्र में स्थित वर्धमान सोसाइटी के एक मकान में सोने व चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी को अंजाम दिया। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है।

Story Loader