5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस कमिश्नर सादा कपड़ों में खुद पहुंचे थाने, दर्ज कराई मोबाइल खोने की शिकायत…

Ahmedabad, CP Sanjay Shreevastav, FIR, Mobile lost, City, Ranip, Chandkheda, Sabarmati तीन थानों में जाकर परखा आम जनता के प्रति पुलिस का रवैया

2 min read
Google source verification
पुलिस कमिश्नर सादा कपड़ों में खुद पहुंचे थाने, दर्ज कराई मोबाइल खोने की शिकायत...

पुलिस कमिश्नर सादा कपड़ों में खुद पहुंचे थाने, दर्ज कराई मोबाइल खोने की शिकायत...

अहमदाबाद. शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने अहमदाबाद शहर के थानों में अपनी शिकायत लेकर जाने वाले लोगों को किस प्रकार का अनुभव होता है, उसका पता लगाने के लिए खुद सादा कपड़ों में, बिना चश्मे के, निजी वाहन से अचानक थाने पहुंचकर अनुभव लिया। किसी अधिकारी तक को खबर नहीं थी कि वे थाने जाने वाले हैं।
वे शहर के राणीप, चांदखेडा और साबरमती थाने में मोबाइल खो जाने की शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे। तीनों ही जगह पर उनकी मोबाइल खो जाने की शिकायत लेने को पुलिस कर्मचारी तैयार हो गए। बिना किसी परेशानी के। हालांकि उनसे मोबाइल का बिल जरूर मांगा हाल नहीं होने की बात कहने पर बाद में दे जाने की बात कहते हुए शिकायत लेने की तैयारी दर्शाई। हिंदी, गुजराती मिक्स बोलने के चलते एक थाने के कर्मचारी ने तो उनसे पूछ लिया कि कहां के हो, तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का निवासी हूं। लेकिन तीनों ही थानों में पुलिस कर्मचारियों को यह पता नहीं चल पाया कि उनके पास जो शिकायत दर्ज करवा रहे हैं वह खुद शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव हैं।
उन्होंने इस दौरान पाया कि कुछ कर्मचारी सादा वर्दी में काम कर रहे थे, कुछ समय से थोड़े लेट भी थाने पहुंचे थे। बाद में जब पुलिस के कर्मचारियों को पता चला कि वे खुद पुलिस कमिश्नर हैं तो वे डर गए हालांकि पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने अपने स्वभाव के अनुरूप सभी को समझाया और उन्हें जो कमियां मालूम हुईं उन्हें दूर करने को कहा साथ ही यह भी कहा कि जिस प्रकार से उनकी शिकायत तत्काल ली गई और कोई परेशानी नहीं हुई उसी प्रकार का व्यवहार हमेशा आम आदमी से पुलिस कर्मचारी करें। उन्होंने किसी कर्मचारी को कोई दंड या फटकार नहीं लगाई।
पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि थानों में शिकायत लेकर जाने वाले लोगों को क्या परेशानी होती है उसका पता लगाने के लिए उन्होंने खुद जाकर तीन थानों का दौरा किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार पर संतोष व्यक्त किया।