18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण गर्मी के बीच अहमदाबाद शहर में 20 मई तक आरेंज अलर्ट, 25 तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद हल्की गिरावट के साथ तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुजरात राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
Heat wave Ahmedabad

अहमदाबाद के लालदरवाजा एएमटीएस बस स्टेंड गर्मी के कारण सुनसान दिखाई दिया।

Ahmedabad: शहर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को दोपहर में गर्म हवा और कड़ी धूप ने आकाश से अंगारे बरसने का अनुभव करा दिया। मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों तक तापमान असामान्य रूप से अधिक रहने की आशंका जताई है। अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने अपने हीट एक्शन प्लान के तहत सोमवार से 20 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं 21 से 25 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है।सोमवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके चलते न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी हवाएं गर्म ही रहीं। शहर का यह तापमान गुजरात में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद हल्की गिरावट के साथ तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुजरात राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

शहर के कई इलाके हॉट स्पॉट घोषित

महानगरपालिका ने सैटेलाइट आधारित लैंड सरफेस टेम्परेचर डेटा जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में हॉट स्पॉट की पहचान की है। इन इलाकों में असामान्य रूप से अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना है। इन इलाकों में दक्षिण ज़ोन में शाहवाड़ी, पिराणा, नारोल-सरखेज रोड, लांभा (असलाली सर्कल), वटवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अलावा पूर्व ज़ोन में वस्त्राल गाम, स्वामी विवेकानंद चौक, रामोल रिंग रोड (डी-मार्ट) के आसपास, ओढव इंडस्ट्रियल क्षेत्र, उत्तर ज़ोन में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र, नरोडा पाटिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (टेक्सटाइल डिवीजन) क्षेत्र शामिल हैं।

नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह

मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू शरबत, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें। ताजे फल और सब्जीयां खाएं, तैलीय और बासी भोजन से परहेज़ करें। दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। लू लगने के लक्षणों में अत्यधिक पसीना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी और त्वचा का लाल व गर्म हो जाना शामिल हैं। ऐसे हालात में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

अहमदाबाद- 43.7 -29.5

गांधीनगर -43.5 -29.2

सुरेंद्रनगर -43.3- 28.0

राजकोट- 42.2 -24.7

वडोदरा- 42.0 -30.4