18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर लव ट्रैप फैलाने वाले हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश

जामनगर. सोशल मीडिया पर लव ट्रैप फैलाने वाले हनीट्रैप गिरोह का सिटी सी डिवीजन पुलिस पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी युवकयुवती को जामनगर से और 2 किशोर को स्थानीय पुलिस की मदद से दमण से पकड़ा। जानकारी के अनुसार, शहर के पंचेश्वर टावर के पास रहने वाले युवक को एक युवती पूजा ने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर मिलने बुलाया। शिकायतकर्ता युवक अपनी बाइक पर तय जगह पर पहुंचा, तो युवती भी बाइक पर बैठ गई। उसी समय, पहले से तय साज़िश के मुताबिक, गिरोह के चार और सदस्य वहां पहुंचे और युवक को ज़बरदस्ती अपनी कार में बिठाकर उसका अपहरण कर लिया।

2 min read
Google source verification
Honey Trap Gang Spreading 'Love Traps' on Social Media Busted

पुलिस ने आरोपी युवक-युवती सहित चार को पकड़ा

जामनगर. सोशल मीडिया पर लव ट्रैप फैलाने वाले हनीट्रैप गिरोह का सिटी सी डिवीजन पुलिस पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी युवकयुवती को जामनगर से और 2 किशोर को स्थानीय पुलिस की मदद से दमण से पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, शहर के पंचेश्वर टावर के पास रहने वाले युवक को एक युवती पूजा ने सोशल मीडिया और मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर मिलने बुलाया। शिकायतकर्ता युवक अपनी बाइक पर तय जगह पर पहुंचा, तो युवती भी बाइक पर बैठ गई। उसी समय, पहले से तय साज़िश के मुताबिक, गिरोह के चार और सदस्य वहां पहुंचे और युवक को ज़बरदस्ती अपनी कार में बिठाकर उसका अपहरण कर लिया।
कार में युवक को अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाते रहे और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। युवक के गले से चांदी की चेन, हाथ से चांदी का लकी और जेब से 1,400 रुपए नकद छीन लिए। इस संबंध में 8 मई को सिटी सी डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने जामनगर के ढ़िचड़ा में किराए के मकान में रहने वाले यश उर्फ़े आर्यन राठोड और पूजा परमार को गिरफ्तार किया। साथ देने 2 किशोर को दमण से पकड़ा।
पूछताछ में पता लगा कि गिरोह संगठित नेटवर्क चला रहा था। पूजा इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवकों से दोस्ती करती थी और उनसे मीठी-मीठी बातें करके उन्हें सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाती। पीडि़त युवक उसके पास पहुंचता तो यश और उसके मित्र चुपके से अंदर घुसकर युवती के साथ फोटो और वीडियो बनाते थे। इस वीडियो को समाज या परिवार में वायरल करने या पुलिस में मामला दर्ज करने की धमकी देकर पीड़ित से फिरौती वसूलते। बदनामी के डर से ज़्यादातर पीडि़त पुलिस के पास नहीं जाते।
पूछताछ में इस गिरोह ने जामनगर, राजकोट, पोरबंदर और मोरबी में पहले भी कई चौंकाने वाले जुर्म करने की बात कबूल की। आरोपियों ने ढाई से तीन साल पहले पूजा की शादी करवाकर सागर 2 लाख रुपए ठगे थे। इस गिरोह ने पोरबंदर के एक मूक-बधिर को भी शादी का लालच देकर 50 से 60 हजार रुपए ठगे थे।