4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad: डिजिटल अरेस्ट कर ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि इस मामले में ताइवान के चार नागरिकों को पकड़ा है।

Google source verification

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने सीबीआई, मुंबई साइबर क्राइम, आरबीआई और टीआरएआई (ट्राई) के अधिकारी बनकर लोगों को एक तरह से डिजिटल अरेस्ट कर ऑनलाइन ठगने वाले शातिर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में ताइवान के चार नागरिकों सहित 17 आरोपियों को पकड़ा गया। गिरोह ने देशभर में 450 से ज्यादा लोगों को चपत लगाने का खुलासा हुआ है। यह संख्या एक हजार होने की आशंका है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने संवाददाताओं को बताया कि इसी गिरोह ने शहर साइबर क्राइम में सितंबर महीने में दर्ज 80 लाख रुपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सीनियर सिटीजन को उनका मोबाइल नंबर प्रतिबंधित एडवरटाइजिंग में उपयोग में होने से मुंबई के भायखल्ला थाने में एफआईआर दर्ज होने की बात कहकर धमकाया। ट्राई, साइबर क्राइम ब्रांच, आरबीआई के अधिकारी बनकर फोन, वीडियो कॉल करके एक तरह से डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा और 80 लाख ठग लिए थे।