
Corona virus: अहमदाबाद शहर में नेहरू ब्रिज बंद, कालूपुर-जमालपुर सब्जी मार्केट बंद
अहमदाबाद. शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महानगपालिका ने शहर के नेहरू ब्रिज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं एलिस ब्रिज-को एक तरफा बंद कर दिया गया है। साथ ही कालूपुर सब्जी मार्केट और जमालपुर सब्जी मार्केट में किसी तरह की सब्जी बिक्री नहीं होने के लिए इन दोनों मार्केट को भी बंद कर दिया गया है। आश्रम रोड से लाल दरवाजा या लाल दरवाजा से आश्रम रोड की तरफ कोई भी आवाजाही नहीं हो सकेगी। सिर्फ सरकारी वाहनों को नेहरू ब्रिज पर आवाजाही की मंजूरी होगी।
राज्य सरकार की ओर से गुजरात प्रोविंशियल म्युनिसपिल कॉरपोरेशन एक्ट, एपिडेमिक एक्ट 1897 तथा कोविड-19 अधिसूचना के तहत यह ब्रिज बंदकर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गत 25 मार्च को लाकॅडाउन की घोषणा के बाद शहर के कालूपुर और जमालपुर सब्जी बाजार में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही थी। प्रशासन को लगा कि इन जगहों पर भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैस सकता है। इसलिए इन दोनों सब्जी बाजार को भी बंद करने का निर्णय लिया गया।
Published on:
08 Apr 2020 11:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
