25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad में बनेंगे 7 नए flyover bridge

Ahmedabad, New flyover bridge, CM Vijay Rupani, Gujarat

less than 1 minute read
Google source verification
flyover bridge

flyover bridge

गांधीनगर. अहमदाबाद शहर में सात और नए फ्लाईओवर ब्रिज बनेंगे। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण में 335 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस निर्माण की लागत की 10 फीसदी के हिसाब से 33.5 करोड़ की राशि आवंटित करने का निर्णय किया है।
स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत अहमदाबाद में 7 नए फ्लाई ओवर ब्रिज-रिवर ब्रिज बनाने के कार्यों की मंजूरी के लिए महानगरपालिका की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके लिए कुल 335 करोड़ में से इस वर्ष 10 फीसदी के हिसाब से 33.5 करोड़ रुपए मनपा को दिया जाएगा।
अहमदाबाद में जिन 7 फ्लाईओवर के लिए मुख्यमंत्री ने रकम आवंटित की है उसमें विवेकानंद नगर रिवर ब्रिज (चार लेन), वाडज जंक्शन फ्लाई ओवर ब्रिज (चार लेन), पल्लव जंक्शन फ्लाई ओवर ब्रिज (2 गुणा 2 लेन), प्रगति नगर जंक्शन फ्लाईओवर ब्रिज (2 गुणा 2 लेन), सत्ताधार जंक्शन फ्लाई ओवर ब्रिज (चार लेन), घोड़ासर फ्लाईओवर ब्रिज (2 गुणा 2 लेन) तथा नरोड़ा पाटिया जंक्शन फ्लाईओवर ब्रिज (3 गुणा 2 लेन) का समावेश होता है।
अहमदाबाद महानगर में सड़कों पर वाहनों के दबाव को कम करने में इन ओवरब्रिजों का निर्माण महत्वपूर्ण साबित होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य के वर्ष 2019-20 के बजट में अहमदाबाद महानगरपालिका क्षेत्र में 20 फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की गई थी।