
File photo
अहमदाबाद शहर के मेघाणीनगर इलाके में गत 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 259 शवों के डीएनए मिलान होने के बाद मंगलवार तक 257 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
इस हादसे में मारे गए ब्रिटेन के दो मृतकों के शवों की पहचान भी हो गई है, लेकिन इन परिजनों के नहीं आने के चलते अभी तक शवों को स्वीकार नहीं किया जा सका है।सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि इन शवों में से डीएनए टेस्ट से 253 तथा छह की पहचान चेहरे से की गई। इनमें 240 विमान यात्री और 13 गैर यात्री शामिल हैं। सौंपे गए शवों में 180 भारतीय हैं। 19 गैर विमान यात्रियों के अलावा 50 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडा का नागरिक शामिल है।
ब्रिटेन के दो शव भी अस्पताल में हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया की जा चुकी है अब परिजनों का इंतजार है। गौरतलब है कि इस हादसे में सबसे अधिक 73 शव अहमदाबाद के हैं। जबकि आणंद के 29 और वडोदरा के 24 शवों को सौंपा जा चुका है। अन्य राज्यों के भी 28 शव हैं, इनमें सबसे अधिक 13 महाराष्ट्र और 10 राजस्थान के हैं।
Published on:
24 Jun 2025 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
