4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News: 20 roads will closed आज दोपहर से मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे अहमदाबाद शहर के 20 मार्ग

#Ahmedabad Traffic police, 20 road will closed for traffic, #diversion, Tajiya मोहर्रम के ताजिए निकलने के चलते डायवर्जन  

2 min read
Google source verification
Ahmedabad News: 20 roads will closed आज दोपहर से मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे अहमदाबाद शहर के 20 मार्ग

Ahmedabad News: 20 roads will closed आज दोपहर से मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे अहमदाबाद शहर के 20 मार्ग

अहमदाबाद. मुहर्रम के ताजिए निकलने के चलते शहर के २० अलग-अलग मार्ग मंगलवार दोपहर दो बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेंगे। इन मार्गों के ट्रैफिक को अन्य वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। शहर पुलिस आयुक्त ए.के.सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

ये मार्ग बंद रहेंगे:
1-दिल्ली चार रास्ते से मिर्जापुर एवं घी कांटा की ओर का मार्ग
2-रेवड़ी बाजार से बिजली घर तक रिलीफ रोड
3-जमालपुर दरवाजा से खमासा चार रास्ते तक का मार्ग
४-रायखड से खमासा चार रास्ते तक का मार्ग
५-सारंगपुर सर्कल से आस्टोडिया दरवाजा व खमासा तक का मार्ग
६-नेहरूब्रिज से रूपाली सिनेमा तक का मार्ग
७-कामा होटल सर्कल से खानपुर तक का मार्ग
८-रखियाल चार रास्ते से सारंगपुर सर्कल तक का मार्ग
९-विक्टोरिया गार्डन चार रास्ते से इटालियन बेकरी तक का मार्ग
१०-खारूनाल से खास बाजार तक का मार्ग
११-रायखड से मदर टैरेसा चौक तक का मार्ग
१२-जसवंत शॉप फैक्ट्री से राजनगर मार्केट तक का मार्ग
१३-जलाराम मंदिर खांचा से राजनगर मार्केट तक का मार्ग
१४-म्युनिसिपल कोठा से दाणापीठ तक का मार्ग
१५-खमासा चौकी से पारसी अगियारी तक का मार्ग
१६-जिला पंचायत कार्यालय से भद्र मंदिर तक का मार्ग
१७-बिजली घर चार रास्ते से भद्र मंदिर तक का मार्ग
१८-रिलीफ चार रास्ते से खास बाजार चार रास्ते तक का मार्ग
१९-पानकोर नाका से भद्र मंदिर तक का मार्ग
२०-साबरमती नदी के पूर्वी छोर पर नेहरूब्रिज तथा एलिसब्रिज के नीचे ताजिये ठंडे होंगे जिसके चलते शाहीबाग पिकनिक हाऊस रिवरफ्रंट से सरदारब्रिज तक का मार्ग और सरदारब्रिज से शाहीबाग पिकनिक हाऊस रिवरफ्रंट का मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा।

इन रास्तों का करें उपयोग
-उत्तर गुजरात-सौराष्ट्र से आने वाले वाहन आश्रम रोड का उपयोग करते हुए पालडी चार रास्ते से जमालपुर चार रास्ता होते हुए गीता मंदिर एसटी बस स्टैंड जा सकेंगे। भुलाभाई चार रास्ता होते हुए कांकरिया और झगडिया ब्रिज होते हुए आवाजाही कर सकेंगे।
-साबरकांठा-हिम्मतनगर से आने वाली एसटी बसें नरोडा पाटिया से मेम्को, बापूनगर, अजीत मिल होते हुए हाटकेश्वर सर्कल, अनुपम सर्कल, झगडिया ब्रिज होते हुए कांकरिया से एसटी गीता मंदिर जा सकेंगे।
-कालूपुर रेलवे स्टेशन जाने व वहां सा आने के लिए दिल्ली दरवाजा, प्रेम दरवाजा, चोखा बाजार, कालूपुर चार रास्ता होते हुए रेलवे स्टेशन जा सकेंगे।