
अहमदाबाद शहर जोन-2 एलसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
Ahmedabad. शहर के माधवपुरा क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में सफर कर रही महिला से सोने के आभूषणों से भरा बैग झपटकर फरार होने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8.50 लाख रुपए के सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 24 फरवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब माधवपुरा के बारडोलपुरा इलाके में गुजराती स्कूल नंबर-1 के पास दो युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए और ऑटो रिक्शा में बैठकर साबरमती से मणिनगर जा रही महिला के पास से सोने के आभूषणों से भरा हैंडबैग झपटकर फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के आभूषण थे।
माधवपुरा पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच जोन-2 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की लोकल क्राइम ब्रांच ने भी जांच की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर साबरमती रेलवे स्टेशन और आरोपियों के संभावित ठिकानों तक के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में तारीक उर्फ नोमान पटेल (26) और सोएब उर्फ मामा उर्फ तोतला रंगरेज (26) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली। जांच में पता चला कि चोरी किए गए कुछ आभूषण एक परिचित इन्होंने एक बंगाली कारीगर अतियार शेख को बेच दिए थे, जबकि बाकी आभूषण मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सोने की अंगूठियां, झुमके, कंगन के टुकड़े सहित कुल 8.50 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास अमीर दिखने वाले यात्रियों पर नजर रखते थे। जिस रिक्शा में यात्री बैठते, उनका पीछा करते। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही बैग या पर्स झपटकर फरार हो जाते थे। तारिक पर आठ और सोएब विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं। तारिक ऑटो रिक्शा चलाता है।
Published on:
14 Mar 2026 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
