
अहमदाबाद के परिवार ने भगवान श्री कृष्ण की नित्य श्रृंगार सेवा में दिया भेंट
प्रभास पाटण. गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण स्थित भालका तीर्थ में फाल्गुन वद दसमी यानी शनिवार को अहमदाबाद निवासी श्रद्धालु योगेश पटेल के परिवार ने सवा दो किलो चांदी का कलात्मक मुकुट दान किया।
जानकारी के अनुसार, बारीक मीनाकारी से सुसज्जित इस कलात्मक मुकुट को तैयार करने में लगभग चार महीने का समय लगा। दानदाता परिवार ने भक्ति भाव और विधि-विधान के साथ यह मुकुट श्री सोमनाथ ट्रस्ट को समर्पित किया।
इस अवसर पर श्री सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी जे डी परमार ने दानदाता परिवार का विशेष सम्मान किया। यह मुकुट भगवान श्री कृष्ण के विशेष श्रृंगार में उपयोग किया जाएगा। भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के अलौकिक दर्शन का लाभ भी लिया।
गौरतलब है कि प्रभास पाटण में भगवान श्री कृष्ण की अत्यंत प्रिय भूमि भालका तीर्थ है। यह वही पवित्र स्थान है जहां भगवान ने एक पारधी को वैकुंठ की प्राप्ति कराई थी और संसार के सामने कर्म के सिद्धांत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था कि भले ही वे स्वयं जगतगुरु हों, फिर भी कर्म का फल भोगना ही पड़ता है।
Published on:
14 Mar 2026 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
