24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैकमेन की सतर्कता से टला हादसा,

डीआएम ने किया सम्मानित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Pushpendra Rajput

•

Updated: 27 Nov 2018, 10:01 PM IST

trackman

ट्रैकमेन की सतर्कता से टला हादसा,

वडोदरा. वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने संरक्षा में बेहतर कार्य करने और सतर्कता बरतने के लिए रेलकर्मियों का सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ा।
हाल ही एक वाकिए में वड़ोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर तैनात ट्रैकमेन बिपिन कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान गोठनगाम यार्ड में रेल फ्रेक्चर देखा। उन्होंने इस बारे में गोठनगाम के स्टेशन मास्टर संतोष कुमार को सूचित किया। स्टेशन मास्टर ने बिना किसी विलंब के गोठनगाम से निकल चुकी गुड्स ट्रेन के लोको पायलट से वॉकी -टॉकी से संपर्क कर सिग्नल को खतरे की स्थिति में कर दिया. इसके चलते लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्राण ने ट्रेक मरम्मत के बाद ट्रेन को चलाया गया। इसके चलते एक संभावित दुर्घटना टल गई। इसके मद्देनजरउनके योगदान के लिए संरक्षा मीटिंग के दौरान मंडल रेल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार ने उन सभी को सम्मानित किया।

ग्रुप-डी रेलकर्मियों को कराई विदेश यात्रा
अहमदाबाद. भारतीय रेलवे में पहली बार ऐसे हुआ है, जो अपने रेलकर्मियों और उसमें भी ग्रुप 'डीÓ कर्मियों विदेश की सैर करा रहा है। मौजूदा समय में ये रेलकर्मी थाईलैण्ड की सैर कर रहे हैं। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए. के. गुप्ता ने इन कर्मचारियों को 24 नवम्बर को मुंबई स्थित पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। ये रेलकर्मी 29 नवम्बर तक थाइलैंड की पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रहेंगे।
पश्चिम रेलवे हमेशा से ही अपने यात्रियों को सुविधाएं कराने के लिए बेहतर कदम उठाने के लिए प्रयासरत है। वहीं पश्चिम रेलवे ने अपने रेलकर्मियों के कल्याण की दिशा में भी अपने बेहतर प्रयासों से अपने-आप को सिद्ध किया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी रविंद्र भाकर के अनुसार पश्चिम रेलवे ने अपने 52 पुरुष एवं महिला ग्रुप 'डीÓ स्टाफ को स्टाफ बेनिफिट फंड के तहत पांच दिन की विदेश यात्रा का आयोजन किया। इन कर्मचारियों के जीवन में यह एक ऐसा अवसर होगा, जब उन्हें पहली बार विदेश घूमने का अवसर मिलेगा। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कर्मचारी से उनका कुशलक्षेम पूछा और कर्मचारी भी महाप्रबंधक से मिलकर आनंदित हुए। यात्रा पर जा रहे कर्मचारियों को टी-शर्ट, कैप एवं ट्रॉली बैग दिए गए। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी संजय सूरी और उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कल्याण) डॉ. संघमित्रा के अलावा पश्चिम रेलवे की विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रमुख नेता भी उपस्थित थे।