
सांई बाबा जन सेवा ट्रस्ट ने करवाया दिव्यांग युगल का विवाह
आणंद. सांई बाबा जन सेवा ट्रस्ट की ओर से शनि जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दिव्यांग युगल की शादी करवाई गई। शनि जयंती पर हर वर्ष यहां कई दिव्यांग युगलों का सामूहिक विवाह होता था लेकिन इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर एक की जोड़ा विवाह बंधन में बंध सका।
सांईबाबा जनसेवा ट्रस्ट की ओर से शनि जयंती पर महायज्ञ तथा महाप्रसाद के आयोजन के साथ-साथ दिव्यांगों का सामूहिक विवाह करवाया जाता रहा है। इस बार कोरोना के कारण सामूहिक विवाह नहीं किए गए हैं। सिर्फ एक ही युगल का विवाह करवाया गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से कन्यादान भी किया गया। दूसरी ओर सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने के लिए मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया। मंदिर में होने वाले आयोजनों का सीधा प्रसारण कर लोगों ने पूजा अर्चना का लाभ लिया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए घरों पर प्रसाद भी भेजा गया। जिले के अन्य भागों में भी सोशल डिस्टेंस के साथ शनि जयंती मनाई गई।
Published on:
22 May 2020 11:10 pm

