
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चियों व विधवा महिलाओं को सहायता
पाटण. प्रदेश के श्रम व रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने जिले के सिद्धपुर स्थित नर्सिंग कॉलेज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चियों व विधवा महिलाओं को सहायता वितरित की।
उन्होंने सिद्धपुर तहसील की आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं को रसोई किट, व्हाली डीकरी योजना के तहत बच्चियों व गंगा स्वरूपा योजना के तहत विधवा महिलाओं सहायता के आदेश पत्र वितरित किए।
राजपूत ने कहा कि प्रतीक स्वरूप आंगनबाड़ी की पांच महिला कार्यकर्ताओं को रसोई किट वितरित किए हैं, अब सिद्धपुर तहसील के हर गांव में आंगनबाडिय़ों में रसोई किट पहुंचाए जाएंगे। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवश्यकता की सभी व्यवस्था सरकार के जरिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्ट अप योजना को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिला पंचायत की अध्यक्ष भानुमतिबेन मकवाणा, सिद्धपुर नगर पालिका की अध्यक्ष कृपाबेन, कलक्टर अरविंद विजयन, जिला विकास अधिकारी डी एम सोलंकी, अतिरिक्त कलक्टर प्रदीपसिंह राठोड, एकीकृत बाल विकास योजना की अधिकारी गौरी सोलंकी, महिला व बाल विकास विभाग की अधिकारी सेजल देसाई आदि मौजूद थे।
Published on:
08 Apr 2023 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
