4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhavina Patel: प्रधानमंत्री के गृहनगर के निकट है भाविना का गांव

Bhavina Patel, Gujarat, gold medal, tokyo paralympics, Mehsana

less than 1 minute read
Google source verification
Bhavina Patel: प्रधानमंत्री के गृहनगर के निकट है भाविना का गांव

Bhavina Patel: प्रधानमंत्री के गृहनगर के निकट है भाविना का गांव

अहमदाबाद/गांधीनगर/मेहसाणा. भाविना का मूल गांव सुंधिया गुजरात के मेहसाणा जिले में है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहनगर वडनगर के निकट है। यह गांव वडनगर तहसील में स्थित है।

पूरे गांव में खुशी की लहर

भाविना की उपलब्धि से के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव में खुशी की लहर है। उनके घर में खुशी का माहौल है। उनकी माता निरंजनाबेन और पिता हसमुखभाई पटेल तथा अन्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पोलियो के चलते दोनों पैरों ने बंद किया था काम करना

भाविना जब छोटी थीं तब पोलियो के चलते उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने अंधजन मंडल से जुड़ीं जहां वे कंप्यूटर साइंस का अध्ययन किया। यहीं पर उन्होंने बच्चों को टेबल टेनिस खेलते हुए देखा। बीपीए में पढ़ाई के साथ-साथ वे सिविल अस्पताल में केस पेपर राइटर के रूप में काम करती रहीं। उनके पिता किसान हैं जो कटलरी व स्टेशनरी दुकान चलाते हैं।

भाविना ने शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी के खिलाफ पहला मैच हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश और ब्राजील की प्रतिद्वंद्वी को क्रमश: दूसरे दौर और प्री-क्वार्टरफाइनल में हराया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अहमदाबाद कार्यालय की राजस्व वसूली प्रकोष्ठ में सहायक (प्रमुख क्लर्क) के रूप में कार्यरत भाविना ने उन्होंने पैरालंपिक के लिए कड़ी मेहनत की।

फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की आशा

गुजरात राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन (जीएसटीटीए) के अध्यक्ष विपुल मित्रा ने भावना को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भावना ने बेहतरीन धैर्य व साहस का परिचय दिय। जीएसटीटीए फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की आस रखता है।

Story Loader