
जामनगर. भावनगर के नारी गांव के दस नाला के पास 7 मित्रों को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इनमें से एक युवक हार्दिक कुकड़िया ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। इस कारण घटना हत्या में तब्दील हो गई।
जानकारी के अनुसार, भावनगर के बोरतालाब बालवाटिका में एक साल पहले हुए एक सामान्य झगड़े के बहाने 7 युवकों को सुलह करने के लिए नारी गांव के पास दस नाला इलाके में बुलाकर कार से कुचलने की कोशिश की गई। हादसे में घायल युवक हार्दिक कुकड़िया ने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ा।
भावनगर शहर के उपनगर में रहने वाला युवक हार्दिक उर्फ टिंचू कुकड़िया एक साल पहले बोरतालाब बालवाटिका में फोटो खिंचवाने और रील बनाने गया था। उस समय दिनेश गोहेल से सामने देखने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोपी दिनेश और उसके साथी हार्दिक को ढूंढकर मारने के प्रयास में जुटे।
किसी से हार्दिक का नंबर हासिल करने के बाद उन्होंने उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जानकारी मिलने पर हार्दिक ने अपने मरेरे भाई अशोक मकवाना को मोबाइल पर कॉल कर कुंभारवाड़ा में नारी रोड स्थित दस नाला इलाके में रात को समझौता करने बुलाया।
हार्दिक अपने ममेेरे भाई अशोक और सात-आठ अन्य मित्रों के साथ दस नाला इलाके में गया। वहां दिनेश गोहेल, योगेश वेगड़, हरेश उर्फ भाको, गोविंद कोली और संजय को कार से आते देख हार्दिक, अशोक, बाइक पर सवार विशाल मकवाना, विशाल भालिया, देवेंद्र राठौड़ अबोटी और रोहित ने बाइक लेकर भागने की कोशिश की। कार में सवार दिनेश ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचलने का प्रयास किया और बाइक को टक्कर मारकर उन्हें कुचलने की कोशिश की।
इस घटना में हार्दिक सहित सात मित्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हार्दिक को इलाज के लिए भावनगर के सर टी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुधवार को हार्दिक ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही घटना हत्या में तब्दील हो गई। इस संबंध में अशोक मकवाना ने वरतेज पुलिस स्टेशन में दिनेश गोहेल, योगेश वेगड़, हरेश उर्फ भाको और संजय सहित 4 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
हार्दिक के दम तोड़ने पर मृतक के परिजन अस्पताल में एकत्र हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया तब, मृतक के परिजनों ने शव स्वीकार किया।
वरतेज थाने में दर्ज हत्या के मामले में एलसीबी, एसओजी की टीम ने चार में से दो आरोपियों दिनेश गोहिल और हरेश उर्फ कोली को गिरफ्तार कर लिया। इनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
Published on:
24 Sept 2025 10:50 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
