14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार का भाजपा ने किया श्रीगणेश, सीएम ने अहमदाबाद से कराई शुरुआत

-वडोदरा में उपमुख्यमंत्री, राजकोट में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया आगाज

less than 1 minute read
Google source verification
CM in Ahmedabad

अहमदाबाद शहर के कांकरिया क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को संकल्प दिलाते सीएम भूपेंद्र पटेल।

Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन-पत्र भरे जा चुके हैं। ऐसे में रविवार से भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में एक साथ प्रचार का आधिकारिक रूप से श्रीगणेश किया।

अहमदाबाद में जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कांकरिया के समीप स्थित पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अहमदाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार का आगाज किया। वहीं वडोदरा के काला घोडा सर्कल के पास उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पदाधिकारियों और वडोदरा मनपा के पार्टी प्रत्याशियों के साथ प्रचार की शुरूआत कराई। राजकोट शहर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रचार का शुभारंभ कराया। राज्यभर में 15 महानगर पालिकाओं में यह कार्यक्रम किए गए।

जनसेवा का दिलाया संकल्प

पार्टी की ओर से सभी महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, तहसील पंचायत के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले जनसेवा का संकल्प भी दिलाया गया। प्रचार के आगाज कार्यक्रम को पार्टी ने जनसेवा संकल्प कार्यक्रम नाम दिया था। इसमें उन्हें नागरिक कर्तव्य, संविधान, नीति, नियमों की पालना, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने को प्रयत्नशील रहने, गुजरात की एकता, शांति, गौरव और विकास के लिए योगदान देते रहने का संकल्प दिलाया गया। नागरिक देवो भव के भाव के साथ कार्य करने और जनसेवा ही प्रभू सेवा के मंत्र को अपनाने का संकल्प दिलाया गया।