अहमदाबाद

Gujarat: नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, देश में विकास रोकने वाली कांग्रेस अब खुद ही अटकी

BJP Chief J P Nadda, flaggs off , Gujarat Gaurav Yatra,

2 min read
Gujarat: नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, देश में विकास रोकने वाली कांग्रेस अब खुद ही अटकी

BJP Chief J P Nadda flaggs off Gujarat Gaurav Yatra, targets Congress

गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को गौरव यात्राएं आरंभ कीं। मेहसाणा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ेबहुचराजी से यात्रा को प्रस्थान कराते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश में भाई-भाई को लड़ाने का काम करने वाली कांग्रेस अब खुद फंस गई है, जो जगह-जगह चुनावों में हार का सामना कर रही है। अब देश जिस ऊंचाई को छू रहा है उस यात्रा की गंगोत्री गुजरात है। गुजरात ने देश को सामाजिक सुधारक, साधु-संत और प्रखर नेता दिए हैं।
बहुचारजी से आरंभ हुई यह यात्रा कच्छ में माता नो मढ़ तक जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में नड्डा ने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ गुजरात के लिए बल्कि भारत के गौरव को भी स्थापित करेगी। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व जिस ऊंचाई से देश आगे बढ़ रहा है उस यात्रा की गंगोत्री गुजरात है। गुजरात के प्रत्येक नागरिक को यह यात्रा गर्व की अनुभूति देगी।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने एक दूसरे को लड़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने विकास की यात्रा को रोकने के प्रयास किए थे। पश्चिम बंगाल की तत्कालीन सरकार ने नैनो प्लांट को नकारा था तब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में नैनो प्लांट का स्वागत किया था। उनके अनुसार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश को कोरोना महामारी से बचाया। एक समय था जब वैक्सीन बनाने में सालों लग जाते थे लेकिन अब कोरोना जैसी महामारी की वैक्सीन सिर्फ नौ माह में ही तैयार कर दी गई। उन्होंने केन्द्र में सरकार को सक्रिय बताते हुए कहा कि लोगों के दर्द और पीड़ा को समझा गया है। यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत लाया गया।

तेज हुई है विकास यात्रा

नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले देश में प्रतिदिन 12 किलोमीटर के औसत से राष्ट्रीय राजमार्ग बनते थे। अब यह गति 37 किलोमीटर प्रतिदिन हो गई है। इतना ही नही, रेल लाइन बिछाने की गति भी लगभग चार गुना से अधिक हो गई है। पहले जहां प्रतिवर्ष 375 किलोमीटर रेल लाइन बिछती थीं जो बढकऱ 1458 किलोमीटर तक पहुंच गई है। कृषि के लिए बजट भी चार से पांच गुना तक बढ़ गया है। पहले यह बजट 27 हजार करोड़ था जो अब एक लाख 24 हजार करोड़ हो गया है। उनके अनुसार पिछले 21 सालों में गुजरात की तस्वीर बदली है। आज गुजरात स्टार्ट अप, सोलर, पावर एनर्जी, सर प्लस पावर, एजुकेशन, हेल्थ में अग्रणी राज्य बन गया है।

नर्मदा योजना के काम को रोकने वाले आज गुजरात में मांग रहे हैं वोट

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री परसोत्तम रूपाला ने कहा कि केन्द्र की तत्कालीन सरकार ने एक समय नर्मदा योजना को रोकने का काम किया था, अब वही लोग गुजरात में वोट मांगने आ रहे हैं।

गुजरात विकास का इंजन बना

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले दो दशकों से विकास के मामले में गुजरात देश के इंजन का काम कर रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ी है।

Published on:
12 Oct 2022 11:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर