6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: वस्त्राल में कूड़ा ले जाने वाले वाहन ने दुपहिया को मारी टक्कर, दो जख्मी

Ahmedabad. शहर के वस्त्राल क्षेत्र में प्रणामी बंगला के पास कूड़ा ले जाने वाले वाहन ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में दुपहिया वाहन चालक और उस पर सवार दो किशोरियां जख्मी हो गईं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad Traffic Police

अहमदाबाद शहर ट्रैफिक पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन चालक।

Ahmedabad. शहर के वस्त्राल क्षेत्र में प्रणामी बंगला के पास कूड़ा ले जाने वाले वाहन ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में दुपहिया वाहन चालक और उस पर सवार दो किशोरियां जख्मी हो गईं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया है।

आइ डिवीजन ट्रैफिक थाने के प्रभारी पीआइ ए वाय पटेल के अनुसार यह घटना पांच फरवरी की रात 7.45 को प्रणामी बंगला के समीप हुई। मूलरूप से मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले मुंजाल गांव निवासी हाल ओढव में रहने वाला मुकेश डांगी कूड़े का वाहन लेकर यहां से गुजर रहा था। उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुपहिया वाहन लेकर गुजर रही दो किशोरियों को टक्कर मार दी।

आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

इस मामले में आरोपी वाहन चालक मुकेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी उस समय नशे की हालत में वाहन चला रहा था।