6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात भाजपा ने जिला-शहरों के नए अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, पाटिल प्रदेश संगठन की घोषणा भी जल्द करेंगे

BJP, Gujarat , CR Patil, Ahmedabad news, politics,

2 min read
Google source verification
गुजरात भाजपा ने जिला-शहरों के नए अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, पाटिल प्रदेश संगठन की घोषणा भी जल्द करेंगे

गुजरात भाजपा ने जिला-शहरों के नए अध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, पाटिल प्रदेश संगठन की घोषणा भी जल्द करेंगे

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद सी.आर.पाटिल ने विधानसभा की आठ सीटों के उप चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले राज्य के सभी जिला और शहरों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि इसमें अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष के नाम का ऐलान अभी नहीं किया है वहीं गांधीनगर जिले में भी नियुक्ति बाकी है।

इसके बाद यह संभावना जताई जाती है कि अब प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की भी घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। इसके लिए आला कमान तक से पाटिल कई बार मुलाकात भी कर चुके हैं। नए संगठन में नए चेहरों और तकनीक सेवी लोगों को मौका देने के साथ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जा सकती है।

उप चुनावों के परिणाम आने के बाद प्रदेश के नए संगठन के पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। अभी तक पाटिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। उनकी टीम में कुछ और नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ये बने जिला-शहर के नए अध्यक्ष

अहमदाबाद जिले में हर्षदगिरी गोसाईं, वडोदरा शहर में डॉ. विजय शाह, वडोदरा जिले में अश्विन पटेल (कोयली), सूरत शहर में निरंजन झांझमेरा, सूरत जिले में संदीप देसाई, राजकोट शहर में कमलेश मिराणी, राजकोट जिले में मनसुख खाचरिया अध्यक्ष होंगे।
गांधीनगर शहर में रुचिर भट्ट, जामनगर शहर में विमल कगथरा, जामनगर जिले में रमेश मुंगरा, भावनगर शहर में राजीव पंड्या, भावनगर जिलेे में मुकेश लंगारिया को अध्यक्ष बनाया गया है।

अरवल्ली जिले में राजेन्द्र पटेल (चौधरी), साबरकांठा में जेडी पटेल, पंचमहाल में अश्विन पटेल, महिसागर में दशरथ बारिया, दाहोद में शंकर अमलियार, आणंद में विपुल पटेल (सोजित्रा), खेड़ा में अर्जुन सिंह चौहाण, बनासकांठा में गुमान सिंह चौहान, महेसाणा में जशूभाई पटेल (उमतावाला), पाटण में दशरथजी ठाकोर, छोटा उदेपुर में रश्मिकांत वसावा अध्यक्ष होंगे।

कच्छ में केशूभाई पटेल, देवभूमि द्वारका में खीमभाई जोगल (आहिर), मोरबी में दुर्लभजी देथरिया, जूनागढ़ शहर में पुनित शर्मा, जूनागढ़ जिले में किरीट पटेल, गिर सोमनाथ जिले में मानसिंह परमार, पोरबंदर में किरीट मोढवाडिया, अमरेली में कौशिक वेकरिया, बोटाद में भीखू वाघेला और सुरेन्द्रनगर में जगदीश दलवाडी को अध्यक्ष बनाया गया है।

दक्षिण गुजरात में डांग जिले में दशरथ पवार, वलसाड में हेमंत कंसारा, नवसारी में भूरा शाह, तापी में डॉ जयराम गामित, भरूच में मारूति सिंह अटोदरिया, नर्मदा में घनश्याम पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।