4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News : पंचमहाल जिले के 4 गुम युवकों के शव मिले

चार दिन पहले निकले थे घर से, जूनागढ़ जिले में पुल के नीचे नहर में मिली वैन

2 min read
Google source verification
Ahmedabad News : पंचमहाल जिले के 4 गुम युवकों के शव मिले

Ahmedabad News : पंचमहाल जिले के 4 गुम युवकों के शव मिले

हालोल/जूनागढ़. पंचमहाल जिले की गोधरा तहसील के एक गांव के चार युवकों के शव जूनागढ़ जिले में एक पुल के नीचे नहर से मिले। उनकी वैन को क्रेन से बाहर निकाला गया।
सूत्रों के अनुसार पंचमहाल जिले की गोधरा तहसील के एक गांव से पिछली 7 दिसंबर को एक वैन से चार युवक सौराष्ट्र में घूमने के लिए निकले थे। अगले दिन उनसे संपर्क हुआ था। उसके बाद उनसे मोबाइल फोन पर कोई संपर्क नहीं हो सका।
इस कारण चारों युवकों के परिवार के लोग चिंतित हो गए और उन्होंने चारों युवकों को ढूंढने के लिए परिचितों को सूचित किया। चारों की खोजबीन के लिए वाहनों से सौराष्ट्र की अलग-अलग दिशाओं में परिचित लोग निकले। रास्ते में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, लोगों से पूछताछ की गई लेकिन 48 घंटों तक संपर्क ना होने के कारण चिंता बढ़ गई।
एक युवक के घर से जानकारी मिली कि चारों युवकों ने सौराष्ट्र जाने का कार्यक्रम बनाया था। राजकोट जिले में वीरपुर स्थित जलाराम बापा के मंदिर में दर्शन करने के बाद एक युवक ने पत्नी से फोन पर बात कर सोमनाथ दर्शन के लिए जाने की बात कही। रविवार के बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगे।
जूनागढ़ राजमार्ग पर एक गांव के समीप पहुंचने के बाद अंतिम लोकेशन मिला। तब सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किए गए। सौराष्ट्र की पुलिस टीमें भी खोजबीन में जुट गई। इस बीच, जूनागढ़ पुलिस को जानकारी दी गई कि जूनागढ़ के जंगल क्षेत्र में खोजबीन के दौरान एक गांव के समीप पुल के नीचे नहर में एक वाहन पड़ा है।
सूचना मिलने पर सोमवार रात को जूनागढ़ से दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन के दौरान दो युवकों के शव मिले। क्रेन मंगवाकर वैन को बाहर निकाला गया। शेष दो युवकों के शव मंगलवार सवेरे मिले। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रदीपसिंह जाड़ेजा, वंथली थाने के उप निरीक्षक चौहान व टीम पहुंची।