4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत

परिजनों ने पूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:41 PM IST

Ahmedabad

अहमदाबाद. कांकरिया इलाके में इका क्लब के स्वीमिंग पूल में एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आई है। मृतक के परिजनों ने स्वीमिंग पूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कागडापीठ पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए मौत के कारणों और लापरवाही को लेकर जांच शुरू की है।
प्राथमिक जांच में मौत का कारण पैर फिसलने के चलते गिरने से डूबने की बात सामने आ रही है।
सोमवार शाम को कांकरिया स्थित इका क्लब के स्वीमिंग पूल में हुई। मणिनगर में काशी विश्वनाथ मंदिर के पीछे मधुकुंज सोसायटी निवासी फतेलाल जैन का १४ वर्षीय पुत्र भव्य स्वीमिंग के लिए इस क्लब में गया था वह सोमवार शाम को क्लब में गया था। इस दौरान स्वीमिंग के दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से वह पूल में गिर गया इस दौरान वह डूब गया। इसका पता चलते ही उसे पूल से निकालकर उपचार के लिए पास ही स्थिति सिद्ध विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।
मृतक किशोर के परिजनों का आरोप है कि स्वीमिंग पूल में यदि कोच और सुपरवाइजर सही तरह से ध्यान देते तो यह घटना नहीं होती और उनका बालक बच गया होता। स्वीमिंग में नहाने के लिए आने वाले एवं स्वीमिंग सीखने आने वालों पर नजर रखने के लिए कोच व सहायकों का पूल के पास उपस्थित होना जरूरी होता है। ऐसे में इस घटना में पूल संचालकों की लापरवाही जिम्मेदार है। पीएसआई एस.एम.गामित मामले की जांच में जुटे हैं। क्लब के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके जरिए यह घटना कैसे हुई इसका पता चल सके।
सोमवार को वडोदरा में डूबा था बालक
इससे पहले सोमवार को वडोदरा के लालबाग इलाके में मनपा संचालित स्वीमिंग पुल में डूबने से कुंभारवाड़ा निवासी जसपालसिंह पंजाबी के आठ वर्षीय पुत्र हरमिंदर सिंह की मौत हो गई।
परिवार मजदूरी करके गुजारा चलाता है। पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वेकेशन के दौरान सोमवार शाम को हरङ्क्षमदरसिंह स्वीङ्क्षमग पुल में नहाने गया था। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि स्वीङ्क्षमग पुल के बाहर सिक्युरिटी गार्ड होने के बावजूद बालक अंदर कैसे घुस। उसे तैरना नहीं आता था। ना ही वह स्वीमिंग पुल का सदस्य था। शव को पानी में तैरता देखकर पुल के कर्मचारी दौड़े, लेकिन बालक की मौत हो गई।