30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat : खेड़ा के बाधरपुरा माही नहर में गिरी कार बरामद, दो के शव मिले

दमकल टीम ने नहर से कार को निकालते हुए इसके अंदर से दो लोगों का शव भी बरामद किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 24 Sep 2022, 9:30 PM IST

Gujarat : खेड़ा के बाधरपुरा माही नहर में गिरी कार बरामद, दो के शव मिले

Gujarat : खेड़ा के बाधरपुरा माही नहर में गिरी कार बरामद, दो के शव मिले

डाकोर/आणंद. खेड़ा जिले की ठासरा तहसील के बाधरपुरा माही नहर में बुधवार रात को गिरी का पता चल गया है। कार नहर में बहती हुई करीब डेढ से दो किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। शनिवार सुबह दमकल टीम ने नहर से कार को निकालते हुए इसके अंदर से दो लोगों का शव भी बरामद किया है। मृतक राजकोट जिले के गोंडल तहसील के रहने वालेे हैं।

जानकारी के अनुसार राजकोट जिले की गोंडल तहसील के धमेन्द्रपुरी गोसाई और उनके भाई अजयपुरी गोसाई समेत भारती बापू कार से जा रहे थे। खेड़ा जिले की ठासरा तहसील के बाधरपुरा के माही नहर के समीप कार चालक स्टीयरिंग से काबू खो बैठा जिससे कार नहर में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए और पानी में गिरी कार से किसी तरह धर्मेन्द्र गिरी गोसाई को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, इसके बाद कार पानी के तेज बहाव में बह गई।

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। बाद में अहमदाबाद की फायर टीम भी कार की खोजबीन में जुटी। करीब दो दिनों की तलाश के बाद शनिवार सुबह कार का पता चला। फायर टीम ने कार समेत कार के अंदर मृत अजयपुरी गोसाई और भारती बापू का शव बरामद किया। कार निकालने के लिए के्रन का सहारा लिया गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए ठासरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।