अहमदाबाद/डूंगरपुर. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल शनिवार को डूंगरपुर जिले के चीतरी कस्बे में पहुंचे। वे यहां उमिया माता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका पाटीदार समाज ने स्वागत किया। इससे पहले जिला प्रशासन की और से भी उनकी अगवानी की गई।
गुजरात के मुख्य मंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक भूमि पर पहला उमिया माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने का जो सौभाग्य मिला, यह क्षण मेरे लिए बड़ी खुशी का अवसर है। वे शनिवार को डूंगरपुर जिले के चीतरी के पास उमिया माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पावन धाम एक तरह से श्रद्धा का केन्द्र तो बनेगा ही, साथ ही सामाजिक चेतना का भी केन्द्र होगा। इससे पूर्व गलियाकोट पीर फरवरू दिन की दरगाह परिसर में बने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री पटेल का स्वागत किया गया।