4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, कीमत हुई 87.38 रुपए

Cng price hike, now 87.38 rs price in Ahmedabad दो दिनों में 3.49 रुपए का इजाफा

2 min read
Google source verification
अहमदाबाद में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, कीमत हुई 87.38 रुपए

अहमदाबाद में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, कीमत हुई 87.38 रुपए

Ahmedabad. कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। एक किलो सीएनजी गैस की कीमत में 1.49 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके चलते अब अहमदाबाद शहर में अदाणी गैस की सीएनजी की कीमत बढकऱ 87.38 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले 2 अगस्त को ही सीएनजी की कीमत में 1.31 रुपए का इजाफा किया गया था। तब कीमत 83.90 रुपए से बढकऱ 85.89 रुपए हुई थी। सीएनजी की कीमत में दो दिनों में 3.49 रुपए का इजाफा किया गया है। जिससे अहमदाबाद शहर में अब कीमत 87.38 रुपए पर पहुंच गई है।सीएनजी के दाम लगातार बढऩे से परेशान ऑटो रिक्शा चालकों ने गुरुवार को अहमदाबाद शहर में विरोध प्रदर्शन किया।

ऑटो चालकों ने दी चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी
अहमदाबाद रिक्शा चालक एकता यूनियन के प्रमुख विजय मकवाणा ने कहा कि दो दिन में सीएनजी के दाम 3.49 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। सीएनजी संचालित ऑटो रिक्शा चलाकर जीवन-यापन करने वाले चालकों की इस भाववृद्धि के चलते हालत खस्ता हो गई है। पहले से ही महंगाई और सीएनजी भाववृद्धि की मार झेल रहे ऑटो चालकों को आए दिन होने वाली सीएनजी कीमत में वृद्धि से निजात देने के लिए विशेष सब्सिडी देने की मांग सरकार से की गई है। फिर भी अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। गैस पर टैक्स भी घटाया जाए ताकि कीमतें कम हों। यदि ऐसा नहीं हुआ तो ऑटो चालक गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का बहिष्कार कर सकते हैं। अहमदाबाद शहर में दो लाख ऑटो चालक और राज्य में 15 लाख सीएनजी ऑटो चालक हैं। ये सभी अपने परिवार के साथ चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

एक साल में 17 बार बढ़ी कीमत
सीएनजी गैस की कीमत में बीते एक साल में अगस्त 2021 से 2 अगस्त 2022 तक 17 बार वृद्धि की जा चुकी है। इस दौरान करीब 31 रुपए (31.08 रुपए) का इजाफा हुआ है। छह अगस्त 2021 को कीमत 56.30 रुपए थी। जो 4 अगस्त 2022 को 87.38 रुपए पर पहुंच गई है।