Congress, Amit Chavda, Leader of opposition, Gujarat
Congress appoints Amit Chavda as Leader of opposition in Gujarat
आंकलाव से कांग्रेस विधायक अमित चावड़ा गुजरात के नए नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए है। वे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चावड़ा को गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त की। वहीं वरिष्ठ विधायक शैलेष परमार सदन के उपनेता चुने गए हैं।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को इस बारे में जानकारी दी।
गुजरात विधानसभा सचिवालय ने हाल ही में विपक्षी कांग्रेस से 19 जनवरी से पहले सदन में नेता या अपने अधिकृत व्यक्ति को नियुक्त करने को कहा था।
47 वर्षीय चावड़ा पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुकं हैं। वे पहली बार 2004 में आणंद जिले की बोरसद विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते। 2007 के विधानसभा चुनाव में भी वे इसी सीट से जीते। फिर वे लगातार तीसरी बार आंकलाव सीट से विधायक चुने गए।
२०१२ में उन्हें विधानसभा में उपसचेतक नियुक्त किया गया था। 2018 में भरत सोलंकी के इस्तीफा देने के बाद चावड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वे इस पद पर 2021 तक रहे।
पिछले वर्ष दिसम्बर में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को इस बार सबसे कम सीटें मिलीं। वहीं भाजपा को सबसे ज्यादा 156 और आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिलीं।