18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद
निकाय चुनाव से पहलेः कांग्रेस का भाजपा पर हमला, आरोप पत्र भी किया जारी
Play video

निकाय चुनाव से पहलेः कांग्रेस का भाजपा पर हमला, आरोप पत्र भी किया जारी

Ahmedabad: स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गुजरात कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से सोमवार को भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार, कमीशन और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।अहमदाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल […]

Google source verification

Ahmedabad: स्थानीय निकाय चुनावों से पहले गुजरात कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से सोमवार को भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार, कमीशन और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।अहमदाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता शैलेष परमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा ने विकास के नाम पर केवल विनाश और भ्रष्टाचार दिया है। शहर में हर साल बारिश के दौरान सड़कें तालाब बन जाती हैं, नल से दूषित पानी आता है और ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनल पटेल ने कहा कि करोड़ों रुपए के बजट के बावजूद नागरिकों को नल, गटर और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने हाटकेश्वर ब्रिज को भाजपा के भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया और एसवीपी अस्पताल को उन्होंने अमीरों के लिए बनाई गई सुविधा करार दिया।पूर्व महापौर हिम्मतसिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने अहमदाबाद को स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्वीमिंग सिटी और गड्ढा कैपिटल बना दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनपा की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। कांग्रेस ने ऐसे ही आरोप पत्र अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर, वडोदरा, सूरत और जामनगर में भी पेश किए। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. हिरेन बेंकर, पूर्व शहर अध्यक्ष पंकज शाह, नीरव बक्षी, एहसान शेख और इलियास कुरैशी भी मौजूद रहे।