
Dholera SIR में स्थापित होगा Chinese Industrial Park
गांधीनगर. अहमदाबाद के पास धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) में साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए के संभावित निवेश के साथ चीनी औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाएगा।
धोलेरा एसआईआर के स्पेशल पर्पस व्हीकल (एसपीवी), धोलेरा इंडस्ट्रीयल सिटी डवलपमेंट लिमिटेड (डीआईसीडीएल) और चाइना एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (सीएएसएमई) के बीच हुए इस एमओयू के अंतर्गत 10,500 करोड़ रुपए के संभावित पूंजी निवेश के साथ धोलेरा में चीनी औद्योगिक पार्क शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में गांधीनगर में गुजरात सरकार और सीएएसएमई के बीच गुजरात में निवेश को व्यापक रूप से प्रेरित करने से संबंधित दो अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पार्क में चीनी उद्योगपति प्रदूषण रहित और उ'च प्रौद्योगिकी वाले उद्योग शुरू करेंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहित कुल 15 हजार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस एमओयू पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एम के दास तथा सीएएसएमई इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष वैंडोंग यीन ने हस्ताक्षर किए।
Published on:
18 Oct 2019 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
