4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मई से शुरू होगी डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश प्रक्रिया

12 जून तक कोटक महिन्द्रा बैंक से पिन लेकर करा सकेंगे पंजीकरण, इस साल तीन कॉलेज बंद होने से सीटें घटी, 127 हेल्प सेंटर बनाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:18 PM IST

Eng

अहमदाबाद. बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की तर्ज पर डिप्लोमा इंजीनियरिंग (डीई) में भी इस साल बीते वर्ष की तुलना में जल्दी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत एक मई से राज्यभर में कोटक महिन्द्रा बैंक की 123 शाखाओं से ऑनलाइन फॉर्म के लिए जरूरी पिन नंबर प्राप्त किया जा सकता है और 12 जून तक पिन लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। प्रोविजनल मेरिट १५ जून को घोषित की जाएगी और 22 जून को फाइनल जबकि पहले चरण के प्रवेश २९ जून को जारी किए जाएंगे।
एसीपीसी के सदस्य सचिव पी.एम.पटेल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्यभर के पॉलिटेक्निक में 127 जगहों पर हेल्प सेंटर भी बनाए गए हैं, जहां पर विद्यार्थी नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। विद्यार्थियों को ई-पिन की भी सुविधा दी जाएगी, जिससे जो विद्यार्थी ऑनलाइन ही पिन लेना चाहें वह ऑनलाइन पिन लेकर घर बैठे भी उसकी मदद से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इस साल डिप्लोमा के तीन पॉलिटेक्निक बंद हो जाने के चलते सीटें बीते साल की तुलना में कम हुई हैं।
व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीडीसी) के सूत्रों के अनुसार इस साल मई के दूसरे सप्ताह में यानि १५ मई तक दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए एक मई से ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि वर्ष २०१७ में दसवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी यदि प्रवेश लेना चाहें तो वह पहले ही पिन ले सकें।
इस साल जून-२०१८ सेशुरू हो रहे शैक्षणिक वर्ष के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग में ६५५७५ सीटें हैं, जो बीते साल करीब ६६७१५ सीटें थीं।
दसवीं कक्षा में बीते वर्ष की तरह ही तीन प्रमुख विषयों गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के अंक के आधार पर वरीयता सूची तैयार की जाएगी।

सीटूडी के लिए २४ से ऑनलाइन प्रवेश
अहमदाबाद. व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीडीसी) ने दसवीं के बाद आईटीआई से सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश देने वाले (सीटूडी) कोर्स में प्रवेश के लिए २४ अप्रेल से ऑनलाइन प्रवेश की घोषणा की है। २५ मई को प्रोविजनल मेरिट जबकि दो जून को फाइनल मेरिट जारी की जाएगी। 11 जून को पहले चरण का प्रवेश जारी किया जाएगा।
कोटक महिन्द्रा बैंक की राज्यभर में स्थित ६० शाखाओं से विद्यार्थी सीटूडी के ऑनलाइन पिन पा सकते हैं। उसके आधार पर २१ मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस वर्ष सीटूडी में ११६०० सीटें हैं। जो बीते वर्ष ११७९२ सीटों की तुलना में थोड़ी सी ही कम हैं।