4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: दिव्यांगों, बुजुर्गों को मिलेगा राशन

divyang, senior citizen, ration card, gujarat news, gandhinagar news: खाद्य आपूर्ति विभाग बनाए राशन कार्ड

Google source verification

अहमदाबाद. अहमदाबाद के खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय की ओर से दिव्यांग और बेसहारा लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर दिए गए। अब इन लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न सुरक्षा योजना के तहत अनाज उपलब्ध होग।
अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त कलक्टर एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक जसवंत जेगोडा के मार्गदर्शन में जमालपुर जोन में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई। यहां दिव्यांग गोरिया, चिराग को सामान्य एपीएल-1 से उनकी दिव्यांगता और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनका अंत्योदय बनाया गया।
लालदरवाजा स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग मुख्यालय में सहायक नियंत्रक अर्पण कोरडिया ने दिव्यांगों को अंत्योदय राशनकार्ड सौंपा। इन दिव्यांगों के चेहरों पर पर खुशी झलक रही थी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से दिव्यांगों , बेसहारा, अनाथ बच्चों, शेल्टर होम में रहनेवाले जरूरतमंदों को अन्न सुरक्षा के तहत शामिल कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया।