
Dr. M.K Shah medical college, SMS hospital Ahmedabad
अहमदाबाद. शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र स्थित डॉ. एम.के. शाह मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर तथा श्रीमती एस एम एस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तीन वर्ष पहले हुई शुरुआत के बाद अब एमबीबीएस चौथे वर्ष कोर्स के बेच के प्रवेश की मंजूरी दे दी गई।
शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। जिसमें एमबीबीएस के 150 विद्यार्थियों की इनटेक क्षमता है। गुरुवार को 150 विद्यार्थियों की इनटेक क्षमता वाले एमबीबीएस कोर्स के चैथे बेच को प्रवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से यह मंजूरी दी गई है। कोरोना काल के चलते इस अस्पताल को कोविड समॢपत अस्पताल घोषित किया गया था जिसमें 1200 कोविड मरीजों का उपचार भी किया गया। इस अस्पताल को कोविड वैक्सीन ट्रायल के लिए भी चयन किया गया है। जिसके लिए कार्य कियाजा रहा है। अस्पताल में आयुष्मान भारत एवं अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया जाता है।
Published on:
22 Oct 2020 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
