25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक करोड़ से ज्यादा की लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

अरवल्ली जिले के सायरा गांव की सीमा में ट्रांसपोर्ट की ट्रक को रोककर 1.10 करोड़ से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। जिला पुलिस की एलसीबी टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 73.17 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया।

less than 1 minute read
Google source verification

एलसीबी की गिरफ्त में आरोपी।

अरवल्ली जिले के सायरा गांव घटना, एलसीबी ने 73 लाख का सामान किया जब्त

शामलाजी. अरवल्ली जिले के सायरा गांव की सीमा में ट्रांसपोर्ट की ट्रक को रोककर 1.10 करोड़ से अधिक के सोना-चांदी के आभूषण लूटने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। जिला पुलिस की एलसीबी टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 73.17 लाख रुपए से अधिक का सामान बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, लूट की घटना गत रविवार को हुई थी जब हितेश ट्रक लेकर अहमदाबाद से डूंगरपुर जा रहे थे। रास्ते में कार से आए चार अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और उसमें मौजूद सोना-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
पुलिस को सूचना मिली कि इस लूट में शामिल आरोपी राजस्थान निवासी जुनेद ससंधी और उसके साथी कार में आभूषण बेचने के लिए जा रहे हैं। हिम्मतनगर-शामलाजी हाइवे पर नाकाबंदी कर कार को रोकर गया। तलाशी लेने पर कई आभूषण बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ट्रक की जानकारी उन्हें अकबर ने दी थी। इसके बाद चारों ने अहमदाबाद से ट्रक का पीछा कर सायरा में लूट को अंजाम दिया। लूट के बाद आभूषणों को अतुल शाह की मदद से पिघलाकर जेवर बना दिए गए।
गिरफ्तार लोगों में जुनेद ससंधी, सूरज खटीक, सनकुंजकुमार पटेल, राज पंड्या, अतुल शाह शामिल हैं। 15 किलो से अधिक सोना, चांदी के आभूषण, 5 मोबाइल, वाहन और कार सहित कुल 73,17,740 रुपए का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी अकबर की तलाश में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राज पंड्या के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।