
आम आदमी पार्टी गुजरात का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड।
Ahmedabad. गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। उससे एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी के दो सोशल मीडिया अकाउंट बंद हो गया है। दरअसल नियमों का उल्लंघन करने के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी गुजरात के फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही सोशल मीडिया अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। गुजराती फिल्म के सीन को चुनाव प्रचार के लिए मंजूरी बिना उपयोग में लेने पर कार्रवाई की गई है।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए गुजराती फिल्म अभिनेता मल्हार ठाकर ने इस बारे में आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने इस संबंध में शिकायत भी की थी। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने आप का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राजनीतिक दल उनकी मंजूरी बिना, उनके वीडियो को उनके चुनावी प्रचार के लिए उपयोग में ले रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दल से ऐसे वीडियो का उपयोग नहीं करने और ऐसे वायरल वीडियो को डीलिट करने की अपील की। उन्होंने फिल्म के सीन को भी चुनाव प्रचार के लिए उपयोग में करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। गुजरात के कई अन्य अभिनेताओं ने भी फिल्मों के सीन का चुनाव प्रचार के लिए मंजूरी बिना उपयोग किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
उधर इस मामले में आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 28 दिनों में 8 करोड़ की रीच देखी गई। इतने बड़े रिस्पॉन्स, इतने अधिक व्यूज और चुनाव में बड़े स्तर पर प्रचार को देखकर भाजपा इतनी डर गई है कि उसके इशारे पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आम आदमी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट सस्पेंड करवा दिए गए हैं। फेसबुक पर 7,19,000 और इंस्टाग्राम पर 3,20,000 फॉलोअर्स हैं।
गुजरात प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ.अनिल पटेल ने आप के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किया गया होगा। भाजपा सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित नहीं करती है। जिसने अकाउंट सस्पेंड किया है, उस कंपनी से उन्हें सवाल पूछने चाहिए।
Published on:
25 Apr 2026 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
