
आणंद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
आणंद. तहसील के नापाड़ वांटा गांव रंजिश को लेकर चाकू से हमले एक युवक घायल हो गया। आणंद ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आणंद तहसील के नापाड़ वांटा गांव के खाराकुवा में रहने वाले किसान अकबरखान राठौड़ आसोदर रोड पर गए थे। उस दौरान उनके पुत्र फरीद के मित्र अजीत राठौड़ मिला। उसने बताया कि नापाड़ वांटा गांव की जुनी मेड़ी में रहने वाले किरीट राठौड़ ने फरीद के मोबाइल पर फोन करके अभद्र व्यवहार किया।
इसके बाद अकबरखान नापाड़ वांटा गांव के मुख्य बाजार में परबड़ी के पास खड़ा था। उसी समय किरीट राठौड़ अपनी पुत्री सोहाना को लेकर बाइक पर घास रखकर आ रहा था। अकबरखान ने उसे रोककर पुत्र फरीद को मोबाइल पर फोन करके अभद्र व्यवहार करने की बात पर डांटा। इस पर किरीट राठौड़ अचानक उग्र हो गया, बाइक से उतरकर अपनी पैंट से चाकू निकालकर अकबरखान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया।
हमले के बाद आरोपी ने अकबरखान और पुत्र फरीद को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। बीच बाजार चाकू से हमला कर युवक को घायल करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और बाद में वायरल हो गई। आणंद ग्रामीण पुलिस ने आरोपी किरीट राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Updated on:
25 Apr 2026 09:45 pm
Published on:
25 Apr 2026 09:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
