
शहर के पूर्व, मध्य व दक्षिण जोन में चले बिलडोजर
अहमदाबाद. शहर में गत २ अगस्त से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान और मेगा ड्राइव सोमवार को भी बड़े स्तर पर जारी रहा। शहर के पूर्व दक्षिण व मध्यजोन समेत विविध भागों में मनपा का बुलडोजर चला। इस दौरान मेघाणीनगर में विधायक की ऑफिस के आगे सीढिय़ों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
शहर के पूर्व क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या के निराकरण के लिए सुबह से ही शुरू की गई मेगा ड्राइव में तीन डीसीपी, तीन एसीपी, २० पुलिस निरीक्षक, ४० पुलिस उपनिरीक्षक समेत ३५० पुलिस अधिकारी एवंं कर्मचारी जुड़े। मनपा की टीमों के साथ इनकी साठ टीम बनाई गईं। इनके माध्यम से विविध इलाकों में ड्राइव की गई। सोमवार को शहर के मेघाणीनगर क्षेत्र में मेगा ड्राइव पांच किलोमटीर तक की गई। इस दौरान क्षेत्र के विधायक प्रदीप परमार के कार्यालय के बाहर लगी हुई सीढिय़ों को ध्वस्त कर दिया गया। मेघाणीनगर में इस अभियान में सवा सौ के करीब कर्मचारी जुड़े। दूसरी ओर दक्षिण जोन में जवाहर चौक चार रास्ता से भैरवनाथ चार रास्ता तथा कांकरिया तालाब के आसपास और लांभा टर्निंग के इर्दगिर्द से भी मनपा ने कार्रवाई करते हुए दुकानों के सामने से १८३ फेब्रिकेशन शेड,, ४६ चबूतरे, नौ क्रॉस वॉल, लोहे की तीन सीढिय़ां , दो बाथरूम, १४३ विज्ञापन के बोर्ड दूर किए। साथ ही
मध्यजोन में खाडिय़ा जमालपुर तथा असारवा वार्ड में से सोमवार को ५० शेड तथा पुटपाथ से ११६ अतिक्रण हटाए गए। अतिक्रमण हटाए जाने से आठ सौ मीटर का रास्ता खुला किया गया। इसके अलावा असारवा वार्ड में एफएसएल चार रास्ता से मीनाबाजार चार रास्ता तक १४२ अतिक्रमण दूर किए गए। इससे ११०० मीटर लंबा रास्ता खुला किया गया। शहर के सरदारपटेल रिंग रोड, जशोदानगर, शाहीबाग, पुनीतनगर तथा श्यामल सर्कल से प्रहलादनगर मेंऑपरेशन डिमोलिशन जारी रहा।
दस दिन में हटाए २९५२९ अतिक्रमण
अहमदाबाद शहर में गत २ अगस्त से रविवार तक २९५२९ अतिक्रमण दूर किए गए। इनमें ७७४५ चबूतरे, ६१४ पक्के मकान या दुकान, ५२० ठेले व १४१२ वाहन भी शामिल हैं।
Published on:
13 Aug 2018 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
