6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाविना, सोनल व जशवंत ने इजिप्त पैरा ओपन 2023 में लहराया परचम

ESIC, gold medal, silver medal, tenis players, gujarat news: ईएसआईसी का नाम किया रोशन, भाविना ने जीते 3 गोल्ड, सोनल ने एक गोल्ड, एक सिल्वर

less than 1 minute read
Google source verification
भाविना, सोनल व जशवंत ने इजिप्त पैरा ओपन 2023 में लहराया परचम

भाविना, सोनल व जशवंत ने इजिप्त पैरा ओपन 2023 में लहराया परचम

गांधीनगर. देश की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने इजिप्त आईटीटीएफ पैरा ओपन 2023 में भारत के लिए तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। अहमदाबाद की ही रहने वाली सोनल पटेल ने भी एक स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की पैरा पेडलर भाविना ने एकल मुकाबले में पहला स्वर्ण जीता, दूसरा स्वर्ण पदक मिश्रित युगल में जशवंत चौधरी के साथ और तीसरा गोल्ड सोनल पटेल के साथ मिश्रति युगल वुमन श्रेणी में जीता।

ईएसआईसी के अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक रत्नेशकुमार गौतम ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी कहा कि उन्होंने एक बार फिर देश और ईएसआई का नाम रोशन किया है। भाविना पटेल ने मिस्र पैरा ओपन 2023 में तीन खिताब अपने नाम करते हुए सबसे सफल पैरा खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं। यह टूर्नामेंट सोमवार 27 फरवरी को गीज़ा (मिस्र) में समाप्त हुआ। इससे पहले भाविना ने टोक्यो-2020 पैरालम्पिक खेलों में रजत पदक विजेता और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडि़यों ने 14 मेडल भारत को जिताए।