
मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद गुजरात की विजय रूपाणी मंत्रिमंडल का विस्तार
अहमदाबाद/गांधीनगर. गुजरात में भाजपा ने लोकसभा की सभी 26 सीटों के साथ-साथ राज्य विधानसभा की चार सीटें भी जीत ली। अब इसके बाद विजय रूपाणी मंत्रिमंडल के जल्द ही विस्तार के पूरे आसार हैं।
राज्य में एक बार फिर लोकसभा की सभी 26 सीटे जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का राजनीतिक कद बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कैबिनेट के शपथग्रहण के बाद रूपाणी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह विस्तार अगले महीने की शुरुआत में होगा।
बनासकांठा लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके राज्य के जलापूर्ति व जलसंसाधन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परबत पटेल के सांसद बनने के बाद अब उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
ऐसे में उनकी जगह 2017 में विधानसभा चुनाव हार चुके पूर्व विधायक और मंत्री शंकर चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के आसार हैं।
उधर मेहसाणा जिले की ऊंझा विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर चुकी आशा पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। आशा पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पांच बार के विधायक रहे नारण लल्लू को पराजित किया था, लेकिन कुछ महीने पहले ही वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गईं थी।
जामनगर ग्राम्य सीट से विधानसभा उपचुनाव जीत चुके राघवजी पटेल की भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन जामनगर से पहले से ही दो मंत्रियों-कैबिनेट मंत्री आर. सी. फळदू और राज्य मंत्री धमेन्द्रसिंह जाडेजा -के कारण राघवजी की संभावना नहींवत है।
Published on:
25 May 2019 06:06 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
