6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad News फैंसी नंबर प्लेट है तो हो जाएं सावधान, ट्रैफिक पुलिस आज से छेड़ रही है अभियान

Fancy number plate, Traffic, police, Ahmedabad, drive against fancy number plate   ३० नवंबर तक चलेगा अभियान, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का भी मामला, पुलिस से हाथापाई पर अलग से होगी कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad News फैंसी नंबर प्लेट है तो हो जाएं सावधान, ट्रैफिक पुलिस आज से छेड़ रही है अभियान

Ahmedabad News फैंसी नंबर प्लेट है तो हो जाएं सावधान, ट्रैफिक पुलिस आज से छेड़ रही है अभियान

अहमदाबाद. अगर अभी तक भी आपने अपने वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है और वाहन पर नियमानुसार एचएसआरपी नंबर प्लेट की जगह फैंसी नंबर प्लेट लगी है तो घर से वाहन लेकर बाहर निकलते समय सावधान हो जाएं।
अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस शनिवार से फैंसी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान छेडऩे वाली है। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जानबूझ कर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर अलग से धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान यदि कोई चालक किसी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से उलझते हैं और हाथापाई करते हैं तो उनके विरुद्ध अलग से मामला दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पश्चिम के उपायुक्त अजीत राज्याण ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शनिवार से 30 नवंबर के दौरान फैंसी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों विरुद्ध अभियान छेड़ा जा रहा है। कई वाहन चालक जानबूझ कर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं। ऐसा करना धोखाधड़ी है जिससे ऐसे वाहन चालकों पर अलग से कार्रवाई होगी। नए ट्रैफिक अर्थदंड नियमों के तहत दुपहिया वाहन पर यदि फैंसी नबंर प्लेट लगी मिली तो तीन सौ रुपए, तिपहिया में तीन सौ और चार पहिया वाहन के लिए पांच सौ रुपए का अर्थदंड पहली बार में देना होगा। अन्य वाहनों के लिए एक हजार रुपए का अर्थदंड है।