4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Morbi News मृतकों के पांच बच्चे अनाथ, राज्य सरकार निभाएगी पालक माता-पिता की भूमिका

Morbi News हलवद में नमक फैक्ट्री में 12 श्रमिकों की मौत का मामला : मोरबी जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता Morbi News तत्काल सहायता योजना मंजूर, 18 वर्ष की आयु तक 3000 हजार प्रतिमाह की सहायता : मेरजा

less than 1 minute read
Google source verification
Morbi News  मृतकों के पांच बच्चे अनाथ, राज्य सरकार निभाएगी पालक माता-पिता की भूमिका

Morbi News मृतकों के पांच बच्चे अनाथ, राज्य सरकार निभाएगी पालक माता-पिता की भूमिका

Morbi Newsराजकोट. मोरबी Morbi जिले के हलवद स्थित जीआईडीसी GIDC में नमक Salt फैक्ट्री Factory में दीवार Wall गिरने से 12 श्रमिकों Labours की मौत Death होने के साथ ही पांच बच्चे Children अनाथ हो गए। जिला कलक्टर Collector जे.बी. पटेल Patel के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने इस घटना में संवेदनशीलता दिखाई है।
मोरबी जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय एवं जिला बाल संरक्षण इकाई ने अनाथ हुए पांच बच्चों को पालक माता-पिता योजना के तहत तत्काल सहायता मंजूर कराने के लिए जिला समाज सुरक्षा अधिकारी अनिला पीपलिया ने दस्तावेज के साथ राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा।

Morbi News बच्चों को शिक्षा किट भी वितरित

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जिला कलक्टर कार्यालय में श्रम व रोजगार राज्यमंत्री ब्रजेश मेरजा ने सहायता के मंजूरी पत्र, बच्चों को शिक्षा किट भी वितरित किए। वे मृतकों के परिजनों के दु:ख में सहभागी हुए। उन्होंने कहा कि मृतकों के पांच अनाथ बच्चों के पालक माता-पिता की जिम्मेदारी राज्य सरकार निभाएगी।

Morbi News एक परिवार के चार बच्चे हुए अनाथ

पालक माता-पिता योजना के तहत एक परिवार के अनाथ हुए चार बच्चों आशा डाया भरवाड, उर्मिला डाया भरवाड, हरि डाया भरवाड, पप्पु डाया भरवाड के अलावा लक्ष्मी दिलीप कोली समेत पांच अनाथ बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह प्रत्येक को 3 हजार रुपए की सहायता राशि बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी।
मेरजा ने तत्काल सहायता मंजूर कराने को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए जिला समाज सुरक्षा अधिकारी अनिला पीपलिया की सराहना की। इस अवसर पर जिला कलक्टर जे.बी. पटेल, अपर कलक्टर एन.के. मुछार, हलवद के प्रांत अधिकारी एम.ए. झाला, तहसीलदार एन.ए. भाटी, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अनिला पीपलिया आदि मौजूद थे।

Story Loader