अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओ पी कोहली का निधन

Former Governor, Gujarat. O P Kohli, passes away

less than 1 minute read
Gujarat: गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओ पी कोहली का निधन

Former Governor of Gujarat O P Kohli passes away

गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का सोमवार को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। कोहली भाजपा के वरिष्ठ नेता थे जो रा्ज्यसभा सांसद व दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे।

वे गुजरात के 19वें राज्यपाल थे जिन्होंने 16 जुलाई 2014 से 15 जुलाई 2019 तक यह पद संभाला। गुजरात के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश व गोवा के राज्यपाल का भी प्रभार संभाला था।दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में एमए की पढ़ाई करने वाले कोहली ने दिल्ली के हंसराज व देशबंधु कॉलेज में 37 वर्ष से ज्यादा समय तक अध्यापन कार्य किया था। वे 1994 में रीडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। आपातकाल के दौरान वे 19 महीनों तक जेल में बंद रहे थे। वे 1994 से लेकर 2000 तक राज्यसभा सदस्य थे।

उनके निधन पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Published on:
20 Feb 2023 10:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर