
अंबाजी व जलोत्रा में 164 आवासों का शिलान्यास
पालनपुर. बनासकांठा जिले की दांता तहसील के अंबाजी स्थित शक्ति सेवा केंद्र के सहयोग से अंबाजी के समीप कुंभारिया व जलोत्रा में घूमंतु जाति के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित किए जाने वाले 164 आवासों का भूमिपूजन गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घूमंतु जाति के परिवारों को घर मिलेंगे। उन्होंने विधि विधान से श्रीफल फोडक़र भूमि पूजन किया और बेघर परिवारों को मां अंबा की कृपा से शीघ्र मकान मिलने की कामना की। उन्होंने इन घरों में बुराई नहीं फैलने और सभी परिवारों के मिल-जुलकर रहने की अपील भी की। उन्होंने लाभार्थियों को बेड, बिस्तर, अलमारी, बर्तन रखने के किट सहित घरेलु उपयोग का सामान वितरित करते हुए घर की चाबी भेंट की।
खेल-कूद में विजेताओं को दी ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र
संघवी ने शक्ति कॉलोनी के जोन स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और जीतने वाले बच्चों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। भरथरी समाज के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राशन कार्ड, ममता कार्ड, मनरेगा कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए।
उन्होंने शक्ति कॉलोनी के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की ओर से बनाए गए मिट्टी के दीये, माताजी चूंदडी, केसुड़ा फूल का पाउडर सहित गृह उद्योग और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी। आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष सह जिला कलक्टर आनंद पटेल, जिला पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा, प्रांत अधिकारी सिद्धि वर्मा, शक्ति सेवा केंद्र की उषा अग्रवाल के अलावा गुमानसिंह चौहाण सहित लाभार्थी मौजूद थे। संघवी ने गब्बर तलहटी के साथ-साथ शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा की।
Published on:
17 Jan 2023 10:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
