1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत में चार एसी चेयरकार कोच जोड़े

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे की ओर से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार से चार अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जोड़े गए हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और उनकी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रविवार से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत […]

less than 1 minute read
Google source verification

oplus_2

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे की ओर से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार से चार अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जोड़े गए हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और उनकी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रविवार से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 20901/20902) में चार अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच को स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया गया।

इन कोच को जोड़ने से कुल 356 सीटें अतिरिक्त उपलब्ध हो सकेंगी। मुंबई और गांधीनगर कैपिटल के बीच अपनी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के लिए जानी जाने वाली इस ट्रेन की यात्री क्षमता में और वृद्धि होगी, जिससे सालाना सीधे एक लाख से अधिक यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता बढ़ जाएगी।

Story Loader