12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2029 तक गांधीनगर लोकसभा का हरित क्षेत्र होगा 20 फीसदी-केन्द्रीय गृहमंत्री शाह

अहमदाबाद मनपा को दी 405 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 101 ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण, 155 नई वातानुकूलित इलेक्टि्रक बीआरटीएस, एएमटीएस बसों को दिखाई हरी झंडी
2 min read
Google source verification
union home minister Amit Shah

अहमदाबाद में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पौधा लगाया। साथ हैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा।

Ahmedabad. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, गांधीनगर सांसद अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में साणंद, गांधीनगर, कलोल और अहमदाबाद शहर ने मिलकर 11.23 प्रतिशत हरियाली बढ़ाई है। अब वर्ष 2029 तक 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया है। यह काम हमें मिलकर करना है। शाह ने वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 80 नई बीआरटीएस तथा 75 नई एएमटीएस इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अहमदाबाद बीआरटीएस देश की एकमात्र संपूर्ण प्रदूषण-मुक्त बस सेवा बन गई है।

वे रविवार को अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अहमदाबाद मनपा, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (औडा) तथा सड़क एवं भवन विभाग की 405 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 101 ऑक्सीजन पार्क का ई-लोकार्पण किया। शाह ने कहा कि अब तक गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 28,492 करोड़ रुपए के कार्य पूरे हो चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

देश में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप गांधीनगर में

शाह ने कहा कि अगर किसी एक लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप लगे हैं, तो वो हमारे गांधीनगर में लगे हैं। अहमदाबाद शहर और गांधीनगर के नागरिकों को अभियान चलाना होगा कि एक भी घर, फ्लेट, छत सोलर रूफटॉप के बिना न रहे। आज यहां 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और सात का भूमिपूजन हुआ है।

सवा लाख लोगों ने लिया पांच पौधे लगाने का संकल्प

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ आह्वान से प्रेरित होकर यह अभियान अब एक जनआंदोलन बन गया है। केवल गांधीनगर लोकसभा के 1,37,812 नागरिकों ने अपनी-अपनी सोसायटियों में पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अहमदाबाद शहर के अन्य संसदीय क्षेत्रों के भी 28,544 नागरिकों ने यह संकल्प लिया है। लगाए जाने वाले पौधों में गोरस इमली, शीशम, बरगद और पीपल जैसे पेड़ शामिल हैं, जिनकी उम्र कम से कम 100 वर्ष या उससे अधिक होती है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की दिखाई राह: सीएम

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास करने की एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने ‘बैक टू बेसिक’ का मंत्र दिया है। राज्य के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत राज्य में 10.96 करोड़ पौधे लगाए हैँ।

पौधों की देखभाल के लिए हुए एमओयू

शाह की उपस्थिति में पूरे गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र को ‘हरियाली लोकसभा’ बनाने के उद्देश्य से इफको, गांधीनगर शहरी विकास प्राधिकरण (गुडा) व निजी कंपनियों के साथ पौधारोपण और लगातार तीन वर्षों तक उनकी देखभाल करने का एमओयू किया गया। शाह की उपस्थिति में गोता-गोधावी कैनाल, भाड़ज, सरखेज, एनडीडीबी प्लॉट, वाड़ज में पौधारोपण किया गया।