
स्टेट जीएसटी की छह फर्नीचर ग्रुपों पर दबिश,स्टेट जीएसटी की छह फर्नीचर ग्रुपों पर दबिश
गांधीनगर. स्टेट जीएसटी विभाग की अन्वेषण विंग ने सूरत में छह फर्नीचर ग्रुपों पर दबिश दी, जहां से लेपटोप, कम्प्यूटर के अलावा कई दस्तावेज जब्त किए। ये कार्रवाई इन ग्रुपों के 33 ठिकानों पर की गई।
स्टेट जीएसटी अधिकारी कर चोरी का पता लगाने के लिए सिस्टम आधारित एनालिसीस कर रहे हैं। इसके मद्देनजर ही कई किस्सों में फर्नीचर कमोडिटी में टैक्स का उचित तरीके से ब्योरा नहीं मिला। इसके मद्देनजर ही इन अधिकारियों ने सूरत में कई व्यापारियों के यहां दबिश दी। इन व्यापारियों के शोरूम, ऑफिस, गोदाम और फैक्ट्रियों समेत 33 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। जिन इकाइयों पर कार्रवाई की गई उनमें आदिनाथ फर्नीचर, अल्टा विस्टा ट्रेण्ड्स, दक्षेश फर्नीचर, लाइफ स्टाइल फर्नीचर, फर्नीचर कंसेप्ट एवं आरएमआर फर्नीचर शामिल हैं।
78 लोगों को किया गिरफ्तार, 300 करोड़ वसूले
स्टेट जीएसटी विभाग बोगस बिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। सामान्यतौर पर बोगस बिलिंग के लिए मास्टर माइंड (ऑपरेटर) अन्य व्यक्तियों से मदद से जरूरतमंदों को प्रलोभन देकर उनसे पैन कार्ड, फोटो, लाइट बिल जैसे दस्तावेज ले लिए जाते हैं। बाद में बैंक खाता खुलवाकर उनके नाम से कंपनी बनाते हैं बोगस बिलिंग करने के बहाने जीएसटी नंबर ले लेते हैं।
स्टेट जीएसटी ने अब तक बोगस बिलिंग के मामले में 78 लोगों को गिरफ्तार कर 300 करोड़ से ज्यादा करशाख की वसूली की है। स्टेट जीएसटी विभाग ने आमजन को चेताया है कि बोगस बिलिंग करने वालों को कोई भी अपने पहचान पत्र व साक्ष्य नहीं दें। यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
27 Dec 2021 03:17 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
