24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो वर्षों में गुजरात में एक लाख किलो से ज्यादा का गोमांस पकड़ा

Gujarat, 1 lakh kilo, cow meat, Gujarat assembly

less than 1 minute read
Google source verification
दो वर्षों में गुजरात में एक लाख किलो से ज्यादा का गोमांस पकड़ा

दो वर्षों में गुजरात में एक लाख किलो से ज्यादा का गोमांस पकड़ा

गांधीनगर. राज्य में गत दो वर्षों में एक लाख किलोग्राम से ज्यादा के गोमांस पकड़े गए। कांग्रेस विधायकों की ओर से पूछे गए लिखित सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की भी जिम्मेवारी है।
विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक 31 दिसम्बर 2019 तक की स्थिति के अनुसार गत दो वर्षों में राज्य में 100 टन गोमांस का जत्था पकड़ा गया। वहीं 3462 गोवंश (गाय, बैल, सांढ़, बछड़े) पकड़े गए। सूरत जिले से सबसे ज्यादा 55 हजार 162 किलोग्राम गोमांस पकड़ा गया। सूरत के बाद सबसे ज्यादा 18 हजार 345 किलोग्राम गोमांस अहमदाबाद जिले से पकड़ा गया। इसके बाद दाहोद जिले से 5934 किलोग्राम, राजकोट जिले से 2634 किलोग्राम, भरूच जिले से 2166 किलोग्राम, वडोदरा जिले से 1804 किलोग्राम, जूनागढ़ जिले से 1610 किलोग्राम, अमरेली जिले से 1560 किलोग्राम, गांधीनगर जिले से 1505, भावनगर जिले से 1450 किलोग्राम, खेड़ा जिले से 1300 किलोग्राम गोमांस पकड़ा गया।

सर्वाधिक गोवंश पंचमहाल जिले से पकड़े

वहीं दो वर्ष में सबसे ज्यादा 674 गोवंश पंचमहाल जिले से पकड़े गए। दाहोद जिले से 418, अहमदाबाद जिले से 261, अरवल्ली जिले से 231, सूरत जिले से 175, छोटा उदेपुर से 135, नवसारी जिले से 115, महीसागर जिले से 109, सुरेन्द्रनगर जिले से 104 तथा वडोदरा जिले से 100 गोवंश पकड़े गए।